Read in: తెలుగు | ಕನ್ನಡ | தமிழ் | देवनागरी | English | മലയാളം | ગુજરાતી | मराठी |

10. मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ आओ जी गजानन आओ लिरिक्स | Shower colours in my kirtan, come Gajanan come lyrics

 मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,

आओ जी गजानन आओ ।।

ब्रह्मा तुम भी पधारो,
विष्णु तुम भी पधारो,
भोले शंकर को साथ ले आओ,
आओ जी गजानन आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,
आओ जी गजानन आओ ।।

लक्ष्मी तुम भी पधारो,
गौरा तुम भी पधारो,
सरस्वती को साथ ले आओ
आओ जी गजानन आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,
आओ जी गजानन आओ ।।

राम तुम भी पधारो,
लक्ष्मण तुम भी पधारो,
सीता मैया को साथ ले आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,
आओ जी गजानन आओ ।।

श्याम तुम भी पधारो,
राम तुम भी पधारो,
राधा रानी को साथ ले आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,
आओ जी गजानन आओ ।।

हनुमत तुम भी पधारो,
नारद तुम भी पधारो,
मैया रानी को साथ ले आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,
आओ जी गजानन आओ ।।

📢 Follow