Read in: తెలుగు | ಕನ್ನಡ | தமிழ் | देवनागरी | English | മലയാളം | ગુજરાતી | मराठी |

21. सबसे पहले गणपत जी को मनायें भजन लिरिक्स | First of all please Lord Ganesha Bhajan Lyrics

 श्याम धणी का कीर्तन सफल बनायें,

सबसे पहले गणपत जी को मनायें,
कुछ भी समस्या आये हल हो जाये,
सबसे पहले गणपत जी को मनायें ।। टेर ।।

तर्ज – गली गली एलान होना ।

मंगलदाता विघ्न विधाता गणपत बप्पा मोर्या,
शुभलाभ के ज्ञाता ऋद्ध सिद्ध दाता मंगल मुर्ती मोर्या,
लम्बोदर महाराज खुश हो जाये
सबसे पहले गणपत जी को मनायें ।। १ ।।

एकदंत है दयावंत ये चार भूजा धारी,
सब देवों में देव कहाये है ये मूषकधारी,
गजवदन विनायक सबसे काम बनाये,
सबसे पहले गणपत जी को मनायें ।। २ ।।

मन से ध्यावो इनको मनाओ लड्डू भोग लगावो,
गणपति बप्पा गणपत बप्पा जय जयकार लगावो,
मनवांछित फल तुर्ता फुर्ती पाये,
सबसे पहले गणपत जी को मनायें ।। ३ ।।

📢 Follow