Read in: తెలుగు | ಕನ್ನಡ | தமிழ் | देवनागरी | English | മലയാളം | ગુજરાતી | मराठी |

04. Om Jai Saraswati Mata Lyrics in Hindi | ओम जय सरस्वती माता लिरिक्स हिंदी में

P Madhav Kumar

 जय सरस्वती माता , मैया जय सरस्वती माता |

सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी |

सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला |

शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया |

पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो |

मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥

जय सरस्वती माता ॥

 

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो |

ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे |

हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता |

सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥

जय सरस्वती माता ॥

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
Type text to search
📢 Follow