Read in: తెలుగు | ಕನ್ನಡ | தமிழ் | देवनागरी | English | മലയാളം | ગુજરાતી | मराठी |

24. मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से लिरिक्स | Gajanan, my spoiled work will be solved with your arrival Lyrics

 मेरे बन जाएं बिगड़े काम,

गजानन तेरे आने से,
आने से तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से ॥

मेरी गलियां देवा सूनी पड़ी हैं,
मेरी गलियों में मच जाए धूम,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से ॥

मेरी बगिया देवा सूनी पड़ी हैं,
मेरी बगिया में खिल जाएं फूल,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से ॥

मेरा अंगना देवा सूना पड़ा है,
मेरे अंगना में आए बहार,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से ॥

मेरा मंदिर देवा सूना पड़ा है,
मेरे मंदिर में जग जाए ज्योत,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से ॥

📢 Follow